Volcanic Eruptions (H)
कई पृथ्वी-अवलोकन उपग्रहों ने दक्षिणी प्रशांत महासागर में हुए शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान, और बाद का डेटा एकत्र किया है, जिसमें हुंगा टोंगा-हुंगा हापाई के नाम से जाना-जाने वाला एक छोटा निर्जन द्वीप तबाह हो गया था। 13 जनवरी को, एक असामान्य रूप से बड़े विस्फोट ने ज्वालामुखी को हिला दिया…, लेकिन 15 जनवरी को हुए उससे भी बड़े विस्फोट ने एक वायुमंडलीय शॉक वेव के साथ सूनामी उत्पन्न की.....जिसका असर जापान से लेकर प्रशांत के दूसरी और पेरु तक महसूस किया गया। वैज्ञानिकों के अनुसार राख के एक विशाल बादल के साथ eruption column पृथ्वी के समताप मंडल तक पहुंच गया, जो जमीन की ओर से वायुमंडल की दूसरी परत है।
