Satellite Images of The Avalanche Zone (H)
वैज्ञानिकों ने चमोली आपदा के पीछे के कारणों का पता लगाने में सफलता हासिल की है । देहरादून स्थित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के 9 वैज्ञानिकों की टीम ने हिमस्खलन वाले इलाक़े की उपग्रह छवियों का विश्लेषण किया और पाया कि आपदा आने से पहले यह इलाका भूकंप आने के लिए पिछले ढाई घंटे से अति सक्रिय था। आपको बता दें 7 फ़रवरी 2021 को उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन के चलते उपरी क्षेत्र में बनी ग्लेशियल झील टूट गई और उससे पैदा हुई आकस्मिक बाढ़ ने भारी संख्या में जान और माल का नुकसान किया था । वैज्ञानिकों ने कहा कि बढ़ते तापमान की वजह से हिमालय के ग्लेशियरों के पीछे हटने, ग्लेशियल झीलों की संख्या बढ़ने, अस्थिर ढलानों के साथ गिरने और पिघलने से क्षेत्र में मॉनसून के दौरान बारिश या भूकंप के कारण भूस्खलन हो सकता है।