WISER Awards of IGSTC (H)
इंडो-जर्मन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के अंतर्गत शुरू की गई वीमेन इन्वॉल्वमेंट इन साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च – वाइज़र कार्यक्रम की पहली 11 महिला पुरस्कार विजेताओं को पिछले दिनों सम्मानित किया गया । इन सभी चयनित महिला वैज्ञानिकों को भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय सहयोग के तहत चल रहे अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में शामिल होने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
