Water Quality In The Lower Stretches of The River Ganga (H)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की जल प्रौद्योगिकी पहल के तहत किए जा रहे प्रयासों में अब एक ताज़ा अध्ययन में गंगा नदी के निचले हिस्सों में पानी की गुणवत्ता चिंताजनक पाई गई है । यह अध्ययन आईसर कोलकाता के इंटीग्रेटिव टैक्सोनॉमी एंड माइक्रोबियल इकोलॉजी रिसर्च ग्रुप द्वारा किया गया है। वैज्ञानिकों ने जैविक प्रॉक्सी के साथ घुलित नाइट्रोजन के रूपों सहित पर्यावरण के प्रमुख परिवर्ती कारकों की गतिशीलता को समझने के लिए दो वर्षों में गंगा नदी के निचले हिस्सों के 50 किलोमीटर के हिस्से के साथ 59 स्टेशनों को शामिल करते हुए नौ स्‍थानों की निगरानी की। इस अध्ययन में पानी की गुणवत्ता को खतरनाक स्थिति में पाया है।

Related Videos