S&T Cooperation: India & France - (H)
भारत और फ्रांस के बीच विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद और फ्रांस के पाश्चर इंस्टीट्यूट ने मानव स्वास्थ्य में प्रगति की दिशा में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के तहत अब दोनो संस्थान नए उभरने वाले या फिर से उभरने वाले संक्रामक रोगों और वंशानुगत विकारों पर संयुक्त रूप से शोध पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी. मंडे और प्रेसिडेंट इंस्टीट्यूट पाश्चर के प्रोफेसर स्टीवर्ट कोल ने अपने-अपने संगठनों की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
