Launch of DREAM2047 and Tajassus (H)
29 दिसंबर को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान प्रसार की दो मासिक विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन किया । इनमें ड्रीम-2047 पत्रिका का हिंदी अंग्रेज़ी और तजस्सुस नाम से उर्दू संस्करण शामिल हैं । विज्ञान प्रसार पिछले तीन दशक से विज्ञान संचार का काम करता आ रहा है, इसका विस्तार करते हुए अब क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं में विज्ञान की जानकारी उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। यह पत्रिकाएं इसी प्रयास की एक कड़ी हैं।
