India’s 41st Scientist Expedition to Antarctica (H)
भारत ने अंटार्कटिका के लिए अपने 41वें साइंटिफिक एक्सपीडिशन की सफलतापूर्वक शुरुआत कर दी है। 23 वैज्ञानिकों और सहायक कर्मचारियों का पहला जत्था पिछले सप्ताह भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री पहुंचा। चार अन्य बैच जनवरी 2022 के मध्य तक ड्रोमलान फैसिलिटी और चार्टर्ड आइस-क्लास पोत एमवी वैसिलिय-गोलोवनिन का उपयोग करके हवाई मार्ग से अंटार्कटिका में उतरेंगे। 41वें एक्सपीडिशन के दो प्रमुख कार्यक्रम जिनमें पहला भारती स्टेशन पर अमेरी आइस शेल्फ का भूवैज्ञानिक अन्वेषण और दूसरा टोही सर्वेक्षण और मैत्री के पास 500 मीटर आइस कोर की ड्रिलिंग के लिए प्रारंभिक कार्य शामिल है। यह अभियान पिछले 10,000 वर्षों से एक ही जलवायु संग्रह से अंटार्कटिक जलवायु, पश्चिमी हवाओं, समुद्री-बर्फ और ग्रीनहाउस गैसों की समझ में सुधार करने में मदद करेगा।
