Solar Thermal Energy-Based Treatment (H)
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के शोधकर्ताओं ने निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे को रिसाइकिल करने के लिए सौर तापीय ऊर्जा आधारित उपचार प्रक्रिया विकसित की है। इस प्रक्रिया में सौर विकिरण का इस्तेमाल कर अपशिष्ट कंक्रीट को गर्म करके रिसाइकिल कंक्रीट उत्पाद में बदलने में सफलता मिली है|
