Sehat Ki Baat: How to keep mind healthy? (H) - 22/3/2022
हर साल 20 से 26 मार्च तक ‘अंतरराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह’ यानी ‘इंटरनेशनल एडोलेसेंट हेल्थ वीक’ मनाया जाता है. प्रत्येक वर्ष इस हेल्थ वीक को एक खास थीम दी जाती है. इस वर्ष की थीम है - ट्रांजिशन्स (Tansitions). दरअसल, किशोरावस्था के दौरान ही सबसे ज्यादा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में परिवर्तन होते हैं, ऐसे में किशोरों के स्वास्थ्य और ख़ास तौर पर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. तो आइये जानते हैं - किशोर बच्चे-बच्चियां मानसिक सेहत का कैसे रखें ख्याल? अनिद्रा के शिकार किशोरों को क्या करना चाहिये ? किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को स्कूल, घर और आस पास का परिवेश कैसे प्रभावित करता है ? मन को सेहतमंद रखने में योग और मेडिटेशन की क्या भूमिका होती है ? इन तमाम सवालों के विश्वसनीय जवाब दे रहे हैं - मनोचिकित्सा विभाग, एम्स, नई दिल्ली के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर, डॉ. नंद कुमार, और वरिष्ठ न्यूरो साइकोलोजिस्ट प्रो. (डॉ.) सोना कौशल गुप्ता।
