Holding Fort - Bharatiye Vaastukala Series (H)

यह कड़ी भारत भर में फैले विभिन्न किलों की निर्माण तकनीकों और उनके डिजाइनों पर आधारित है। इसके माध्यम से हम महाराष्ट्र में मुरुड गांव के पास स्थित एक द्वीप पर निर्मित मुरुंद जंजीरा किले की सैर करते हैं। यह भारत के पश्चिमी तट पर एकमात्र ऐसा किला होने के कारण प्रसिद्ध है जो डच, मराठा और ब्रिटिश हमलों के बावजूद अपराजित रहा। हम दिल्ली के पुराने किले की विशेषताओं को समझने के बाद राजस्थान के पहले पहाड़ी किले - चित्तौड़गढ़ को भी समझेंगे। इस किले को सातवीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया था। हमारा मुख्य ध्यान इन किलों के शिल्प, वास्तुकला और अभियांत्रिकी को समझना है। किले के लिए स्थान का चयन इसे एक अभेद्य गढ़ बनाता था जिससे महीनों तक यह दुश्मनों द्वारा की जाने वाली घेराबंदी का सामना करने में सक्षम हो सके।यह कड़ी भारत भर में फैले विभिन्न किलों की निर्माण तकनीकों और उनके डिजाइनों पर आधारित है। इसके माध्यम से हम महाराष्ट्र में मुरुड गांव के पास स्थित एक द्वीप पर निर्मित मुरुंद जंजीरा किले की सैर करते हैं। यह भारत के पश्चिमी तट पर एकमात्र ऐसा किला होने के कारण प्रसिद्ध है जो डच, मराठा और ब्रिटिश हमलों के बावजूद अपराजित रहा। हम दिल्ली के पुराने किले की विशेषताओं को समझने के बाद राजस्थान के पहले पहाड़ी किले - चित्तौड़गढ़ को भी समझेंगे। इस किले को सातवीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया था। हमारा मुख्य ध्यान इन किलों के शिल्प, वास्तुकला और अभियांत्रिकी को समझना है। किले के लिए स्थान का चयन इसे एक अभेद्य गढ़ बनाता था जिससे महीनों तक यह दुश्मनों द्वारा की जाने वाली घेराबंदी का सामना करने में सक्षम हो सके।

Related Videos