DST-WIHG (H)

देहरादून स्थित वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन इकोलॉजी जो कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का स्वायत्त संस्थान है अपनी उत्कृष्ठता के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। विश्व के कोने-कोने से शोधकर्ता और वैज्ञानिक यहां शोध करने के लिए आते हैं। अपनी स्थापना के 50 साल पूरा कर चुका ये संस्थान हिमालय में पर्वत निर्माण की प्रक्रिया का अध्ययन करने के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण अपना रहा है। इसके साथ साथ हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली सेसेमिक हलचलों को और भी गहराई से जानने के लिए इस संस्थान द्वारा अनेक शोध किए गए हैं। बाढ़ और हिमस्खलन जैसी आपदाओं से बचाव के लिए वाडिया इंस्टिट्यूट द्वारा लगातार डेटा बेस मुहैया किया जाता रहा है। जिससे कि जान-माल का कम से कम नुकसान हो। कहना गलत नहीं होगा कि ये संस्थान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

Related Videos