Diagnostic Tool For Aquaculture Pathogen (H)
भारतीय वैज्ञानिकों ने जलीय कृषि रोगाणु का पता लगाने वाला नया उपकरण विकसित किया है । यह नैदानिक उपकरण व्हाइट स्पॉट सिंड्रोम वायरस का पता लगा सकता है और झींगा पालन उद्योग को बढ़ावा देने में सहायक होगा । डीएसटी के आगरकर अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित इस सुविधाजनक नैदानिक उपकरण को हाल ही में पेटेंट प्रदान किया गया है
