Augmenting Writing Skills for Articulating Research (AWSAR) (H)
युवा वैज्ञानिकों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित प्रमुख योजनाओं में से एक है, Augmenting Writing Skills for Articulating Research - AWSAR (अवसर)। यह एक अनूठी पहल है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान को आम लोगों के समझने के लिए सरल बनाती है। हमेशा वैज्ञानिक बिरादरी और जनता के बीच बड़े पैमाने पर एक अंतर मौजूद रहा है। सभी अनुसंधान सूचनाएँ वैज्ञानिक बिरादरी की भाषा में होती हैं जिसे लोग समझ नहीं पाते हैं। इस अंतर को पाटने के लिए, AWSAR (अवसर) कार्यक्रम शुरू किया गया। यह शोधार्थियों को अपने शोध को इस तरह से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो आम लोगों के लिए दिलचस्प हो और आसानी से समझ आ जाये। यह अनुसन्धान में छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
